देश

Top News Today, 30 April 2023: कर्नाटक में PM Modi का BJP के लिए धुआंधार प्रचार, लुधियाना गैस लीक कांड की जांच शुरू; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 06:01 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 30 April 2023: पढ़िए आज शाम सात बजे तक के प्रमुख समाचार... लुधियाना में जहरीली गैस के लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। इलाके को सील कर दिया गया है और जांच टीमें घटना का जांच में जुट गई है। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार जारी है।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top News Today, 30 April 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नेता बयानों के जरिए एक तरफ वोटर्स को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी ने रविवार को कोलार में कहा कि कांग्रेस की चिढ़ उनसे सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे धमकी और गाली देते हैं। दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली से पहले पटना में मौसम ने मिजाज बदला और वहां भी बारिश हुई। यागराज के माफिया अतीक अहमद की प्रॉपर्टी दिल्ली में भी है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है, ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी बीजेपी के पक्ष में वोटरों को आकर्षित करने में लगे हैं। एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। बीदर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने 91 बार गाली दी और उसका जवाब जनता देगी। वहीं रविवार को कोलार में कहा कि कांग्रेस की चिढ़ उनसे सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में रविवार को जहरीली गैस ने 11 लोगों की जान ले ली है। एक के बाद एक 11 लोग जहरीली गैस की चपेट में आए और उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, साथ ही चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पहले कहा गया कि मैनहोल से जहर निकली है, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि किराना स्टोर से यह जहर लीक हुई है। अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।

दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली से पहले पटना में मौसम ने मिजाज बदला और वहां भी बारिश हुई। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर में सबसे पहले जमकर आंधी आई। तेज हवाओं के साथ धूल भी जमकर उड़े। उसके कुछ ही समय बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश भी हुई। नोएडा में तेज बारिश देखने को मिली।

माफिया Atique Ahmed तो अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उससे जुड़े लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि Delhi में अतीक अहमद की 100 Crore की संपत्ति है, जो कि एक नेता की मदद से खरीदी गई थी।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़े एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इन एक सालों में दोनों देशों ने भयंकर तबाही देखी है। जान-माल का भयानक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमले कम नहीं हुए हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह जंग कहां जाकर रुकेगी।

लंदन में छह मई को वेस्टमिंटर एबे में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देश का नाम होगा। ब्रिटिश राजशाही के लंदन स्थित आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है।

बिहार के सीवान जिले में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने शादी कर ली है। लड़की की मां का दावा है कि कर्ज न चुकाने के की वजह से कर्जदार ने उनकी बेटी से शादी कर ली है। वहीं इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article