देश

दिल्ली में अतीक अहमद की 100 Crore की संपत्ति, एक नेताजी ने की मदद-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 30, 2023, 04:46 PM IST

Atiq Ahmed property in delhi: प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की प्रॉपर्टी दिल्ली में भी है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है, ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है।

Atiq Ahmed property News: माफिया Atique Ahmed तो अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उससे जुड़े लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि Delhi में अतीक अहमद की 100 Crore की संपत्ति है, जो कि एक नेता की मदद से खरीदी गई थी।

दिल्ली (Delhi) में माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) से जुड़ी कई जानकारियां अब सामने आ रही हैं, एक बड़ा खुलासा उसकी प्रॉपर्टी को लेकर भी हुआ है, बताते हैं कि दिल्ली में भी अतीक की संपत्ति थी।

खुलासा हुआ है कि दिल्ली में अतीक की प्रॉपर्टी थी उसकी कीमत करीब की 100 Crore बताई जा रही है, खास बात ये कि इस संपत्ति को जुटाने में एक नेता ने उनकी मदद की जिसकी सहायता से ये संपत्ति खरीदी गई।

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन मुंडी पासी से मिली

इस बीच पुलिस की को एक अहम जानकारी मिली है सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड से पहले कछार की रहने वाली महिला मुंडी पासी से मिली थी इस दौरान शाहिस्ता अतीक के गनर के साथ गई थी महिला और गनर दोनों शाहिस्ता की मदद कर रहे है, बताते हैं कि गनर पहले पुलिस में रहा है जिसे राजू पाल हत्या कांड के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था, बताते हैं कि महिला मुंडी पासी एक अपराधिक किस्म की महिला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article