देश

11 साल की दुल्हन और 40 साल का दूल्हा, बिहार के सिवान में कर्ज न लौटाने पर शख्स ने नाबालिग से कर ली शादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 04:45 PM IST

​सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सिवान जिले के मैरवा इलाके की है। वीडियो में लड़की, लड़की की मां और कथित पति दिख रहा है। मां रोते हुए आरोप लगा रही है। वहीं लड़की कभी कहती है कि आरोपी शख्स ने पैसे लिए तो कभी कहती है कि नहीं लिए।

Image

11 साल की लड़की से 40 साल के शख्स ने की शादी

Photo : Twitter

बिहार के सीवान जिले में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने शादी कर ली है। लड़की की मां का दावा है कि कर्ज न चुकाने के की वजह से कर्जदार ने उनकी बेटी से शादी कर ली है। वहीं इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है।

कहां की है घटना

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सिवान जिले के मैरवा इलाके की है। वीडियो में लड़की, लड़की की मां और कथित पति दिख रहा है। मां रोते हुए आरोप लगा रही है। वहीं लड़की कभी कहती है कि आरोपी शख्स ने पैसे लिए तो कभी कहती है कि नहीं लिए।

क्या है आरोप

आरोपी महेंद्र पांडेय पर आरोप है कि उसने कर्ज के बदले यह शादी की है। लड़की की मां का दावा है कि उसने महेंद्र से 2 लाख रुपये लिए थे, जो चुका नहीं पाए। जिसके बाद शख्स नाबालिग को अपने घर ले आया और शादी कर ली। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की मांग में सिंदूर लगाए हुए है।

लड़की ने क्या कहा

वीडियो में लड़की कभी कहती है कि उसकी मां ने पैसे लिए थे, कभी कहती है कि नहीं लिए थे। लड़की का दावा है कि उसकी मां ही उसे यहां छोड़ गई थी। मां का कहना है कि पढ़ाई के नाम पर आरोपी लड़की को ले गया था, बाद में उसने शादी कर ली। वहीं आरोपी की पत्नी का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article