देश

Weather Update: पटना-नोएडा में बारिश, दिल्ली में आंधी; मौसम ने बदला मिजाज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 05:23 PM IST

Weather Update: इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में आज दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

Image

पटना में बारिश

Photo : ANI

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली से पहले पटना में मौसम ने मिजाज बदला और वहां भी बारिश हुई। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

दिल्ली का हाल

दिल्ली एनसीआर में सबसे पहले जमकर आंधी आई। तेज हवाओं के साथ धूल भी जमकर उड़े। उसके कुछ ही समय बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश भी हुई। नोएडा में तेज बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, शहर में दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article