Top News Today, 27 April 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे एक साथ 12 गाड़िया टकरा गईं। नशा मुक्ति अभियान में सरकार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का साथ मिल गया है। कर्नाटक चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। 22 रैलियां करेंगे। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बयान दे दिया। बीजेपी जब हमलावर हुई तो अपने बयान को लेकर सफाई दी।
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी गई। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यु कोर्ट में डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल की। आबकारी नीति से जुड़े CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक का अचानक से ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद उसने एक के बाद 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।
कर्नाटक के चुनावी घमासान में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतरने जा रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके मैदान में उतरते ही खेल पूरी तरह से बदल जाएगा। पीएम मोदी इस सप्ताह के अंत में कर्नाटक के सियासी मैदान में बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी के व्यस्त अभियान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शनिवार को बेंगलुरु में विशाल रोड शो के साथ होगा।
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का हवाला देकर पीके ने कहा कि वह भी प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने के लिए कई राज्यों का दौरा किया लेकिन वह खुद ही अपने राज्य में चुनाव हार गए।
सूडान में सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी हिंसा में कई देशों के नागरिक वहां फंसे हैं। भारत के भी वहां 3 हजार से ज्यादा लोग फंसे थे, जिन्हें निकालने का काम जारी है। भारत Operation Kaveri के तहत अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहा है।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वैश्विक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, डॉ वीरेंद्र कुमार, माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार, सौरभ गर्ग सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, और राधिका चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, ताकि नशामुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
बिहार की सियासत इन दिनों गर्म है। विधानसभा चुनाव से पहले ही यहां सियासी गलियारों में हलचलें बढ़ गई हैं। मामला बाहुबली आनंद मोहन से जुड़ा हुआ है। 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया की मॉब लिंचिंग मामले में जेल में बंद आनंद मोहन को रिहाई मिल गई। आज ही उन्हें सहरसा जेल से रिहा किया गया है। आनंद मोहन की रिहाई के लिए नीतीश सरकार ने नियमों में बदलाव कराया जिसके बाद ये बाहुबली आजाद हो गया है।
एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए जो नया सैलरी पैकेज प्लान पेश किया था। उसे दोनों पायलट यूनियनों,इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) और इंडियन पायलट्स गिल्ड ने इसे खारिज कर दिया था।
