देश

Mumbai Pune Expressway: एक साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टकरा गईं 12 गाड़ियां, देखें Video

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 27, 2023, 04:13 PM IST

Mumbai Pune Expressway: मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक का अचानक से ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद उसने एक के बाद 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।

Mumbai Pune Expressway: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा भयानक हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 12 गाड़ियों एक ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में गाड़ियां चकनाचुर हो गईं हैं, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ट्रक का ब्रेक फेल

मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक का अचानक से ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद उसने एक के बाद 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।

क्या बोले अधिकारी

इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा तब शुरू हुआ जब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने ब्रेक फेल होने के बाद एक वाहन को टक्कर मार दी। जिसके बाद टक्करों की संख्या बढ़ती चली गई। महाराष्ट्र के खोपोली के पास हुई इस दुर्घटना में करीब 12 कारें आपस में टकरा गईं। घटनास्थल से सानने आए वीडियो में गाड़ियों को एक दूसरे पर चढ़े हुए और चकनाचूर हुए देखा जा सकता है।

किसी की मौत की खबर नहीं

अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी घायल को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। हालांकि हादसे के तुरंत बाद बचाव कर्मी एक्टिव हो गए, जिससे घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। साथ ही एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को भी साइड करके ट्रैफिक को खोल दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article