बॉलीवुड

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए Ranbir Kapoor, 'रामायण' की रिलीज से पहले लिया मां का आशीर्वाद

Ranbir Kapoor Seeks Blessing At Durga Puja: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने वहां रहते हुए माता रानी का आशीर्वाद भी लिया।

Image

Ranbir Kapoor ने दुर्गा मां के दरबार में लगाई हाजिरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ranbir Kapoor Seeks Blessing At Durga Puja: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में रणबीर कपूर दुर्गा मां के दरबार पहुंचे। उन्होंने वहां रहते हुए माता रानी का तो आशीर्वाद लिया ही, साथ ही पंडित जी के पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। रणबीर कपूर का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'नाना ने 5 साल तक पापा से बात नहीं की'- Salman Khan ने खोले माता-पिता की शादी के राज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुखर्जी परिवार द्वारा मुंबई में आयोजित हुई दुर्गा पूजा में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने मरून कुर्ता और पैंट पहना था, जिसमें रणबीर कपूर बेहद डैशिंग लगे। रणबीर कपूर ने दुर्गा पूजा पंडाल में आते ही सबसे पहले माता रानी के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इतना ही नहीं, उन्होंने पंडित जी के पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। रणबीर कपूर के चेहरे पर इस दौरान खुशी देखने लायक रही। खास बात तो यह है कि दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद पैपराजियों से भी रणबीर कपूर ने मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की। उन्होंने हर किसी से हाथ मिलाया और कुछ को तो गले भी लगाया। रणबीर कपूर का ये अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल में Jaya Bachchan को देखते ही Kajol ने लगाया गले, फिर प्यार से संवारने लगीं बाल

    कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'

    बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, साई पल्लवी और रवि दुबे जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। कुछ ही दिनों पहले 'रामायण' का एक और ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर के किरदार से जुड़ी चीजें दिखाई गईं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर कैसे दर्शकों का दिल जीतते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article