देश

पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का आपत्तिजनक बयान, जब बीजेपी हुई हमलावर तब कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 05:16 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बयान दे दिया। बीजेपी जब हमलावर हुई तो अपने बयान को लेकर सफाई दी।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है त्यों-त्यों नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। कलबुर्गी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। अगर आप इसे चाटते हैं, तो आपकी मौत हो जाएगी। फिर क्या था बीजेपी ने कांग्रेस और खरगे पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी ने खरगे और कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की खिंचाई की। कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से भी बदतर एक बयान देने के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखला गई है। इसके नेता पीएम मोदी को मौत का सौदागर, नीच, सांप, बिच्छू कहता है।

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सीनियर नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहता है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।

अपने बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी सफाई

अपने ऊपर बढ़ते हमले को देखते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा 'सांप की तरह' है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article