RRB JE CBT 1 Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 27 अक्टूबर 2026 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी स्लिप के जारी होने के साथ उम्मीदवारों में परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ गया है। परीक्षा में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं, लेकिन कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही हॉल टिकट जारी की जाएगी, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड किया जा सकेगा। आइए अब आपको परीक्षा के जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के साथ एडमिट कार्ड कब आ सकता है उसकी संभावित तिथियों के बारे में बताएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर दोबारा होगी शारीरिक माप और मेडिकल जांच, जानें पूरी डिटेल
एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड (E-Call Letter) परीक्षा की तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अगर परीक्षा 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी तो इसके एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अगर परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को होगी तो उसके एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दें कि यह एक संभावित तिथि है।
कैसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
स्टेप 1 - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए जेई एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - अब स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें और इसमें सुधार कराएं।
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
1. आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन - परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल पहचान पत्र या ई-वेरीफाई प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
2. आधार कार्ड अनलॉक रखें - अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा वाले दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए UIDAI सिस्टम में अपना आधार डेटा 'अनलॉक' स्थिति में रखें।
3. आधार की जानकारी अपडेटेड हो - आपका आधार कार्ड 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट के अनुसार सही नाम, जन्मतिथि, नवीनतम फोटो और अपडेटेड बायोमेट्रिक के साथ होना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET 2026 Rules changed: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बदले नियम, यहां देखें मुख्य बदलाव
हेल्पडेस्क और संपर्क जानकारी
यदि अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड या नोटिस से जुड़ी कोई समस्या या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे आरआरबी के हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पडेस्क कांटेक्ट नंबर: 9513166371
संपर्क का समय: सोमवार से शनिवार (सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट: भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in या rrbapply.gov.in का ही उपयोग करें।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को दलालों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी है। रेलवे में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर ही होता है।
