देश

Top News @2PM 17 April 2023: कर्नाटक में जगदीश शेट्टर का BJP से इस्तीफा, अतीक की हत्या में उठ रहे पांच सवाल; पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 17, 2023, 12:28 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 17 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार।

Photo : Times Now Digital

Top Headlines @2PM: कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा देश में आज नौ हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई। अतीक- अशरफ हत्याकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे नौ गोलियां लगी थीं, जिसमें एक गोली सिर में लगी थी। आगे पढ़ें देश-दुनिया के प्रमुख समाचार...

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला (कर्नाटक प्रभारी), कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर...

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में सेना का जवान हिरासत में

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने सोमवार को सेना के एक जवान को हिरासत में लिया है। बता दें, 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग की घटना में चार जवानों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, सेवा के जवान नींद में थे, इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। पढ़ें पूरी खबर...

SC पहुंचा अतीक-अशरफ हत्याकांड

माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इन दोनों हत्याओं की जांच एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से कराने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में अर्जी दायर की गई है। इस अर्जी में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई वाली समिति 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए मुठभेड़ों की जांच करे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाने के दौरान अहमद (60) और अशरफ जब पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी वहां पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पढ़ें पूरी खबर...

IPL में आज आरसीबी और सीएसके आमने-सामने

इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच एम चिन्नास्वाी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी जीत कर यहां पहुंची है तो सीएसके को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के हाथो 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और वह आईपीएल 2023 में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं वहीं दूसरी तरफ शुरुआत के कुछ मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश है। सीएसके के खिलाफ अपने घर में आरसीबी का पल्ला भारी है, लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीम दो बार आपस में भिड़ी थी और स्कोर 1-1 रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Shehnaaz Gill ने पलक तिवारी के बयान को बताया झूठा

किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी शुक्रवार यानी 21 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में 10 अप्रैल को रिलीज किया गया है। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। हालांकि मूवी में सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में पूजा और सलमान के अलावा भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और श्वेता तिवारी भी सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article