Shehnaaz gill on Palak tiwari: ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी शुक्रवार यानी 21 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में 10 अप्रैल को रिलीज किया गया है। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। हालांकि मूवी में सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में पूजा और सलमान के अलावा भी कई सितारे नजर आने वाले हैं। भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और श्वेता तिवारी भी सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
बीते दिनों श्वेता तिवारी ने सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि सलमान को नहीं पसंद की एक्ट्रेस सेट पर छोटे कपड़े पहनें। इस पर अब शहनाज गिल की प्रतिक्रिया वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल ने पलक तिवारी के बयान को बताया झूठा
पलक तिवारी के बयान पर रिएक्ट करते हुए शहनाज गिल ने कहा, ‘ऐसा कोई रूल वगैराह नहीं हैं, मैं तो हमेशा ही सेक्सी, डीप नेक वाली ड्रेस पहनती हूं, ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने ऐसी ही ड्रेस डाली हुई थी, तो मुझे नहीं लगता सलमान सर का ऐसा कोई रूल है।’ शहनाज गिल ने अपनी इस प्रतिक्रिया से सलमान खान पर पलक तिवारी के बयान को झूठा करार दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि सलमान खान ने सेट पर एक्ट्रेस के लिए ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है।
पलक तिवारी ने कही थी ये बात
पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ कानन को बताया, 'सलमान सर का सेट पर एक रूल है कि वह चाहते हैं कि सारी लड़कियां प्रोपर ड्रेस पहनकर ही सेट पर आए और डीप नेकलाइन ना हो। जिस वजह से जब भी शूटिंग पर जाती थी तो मैं प्रोपर शर्ट, जॉगर्स में जाती थी। एक दिन मेरी मां हैरान होकर पूछती है कि आखिर तुम जा कहा रही हो ऐसे कपड़ों में, तो मैंने बताया कि सलमान सर के सेट पर, तो वह काफी खुश हो गई थीं।'
