एएनएम यानी ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफरी एक लोकप्रिय नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स है। इसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और प्राथमिक चिकित्सा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इसकी अवधि आमतौर पर दो वर्ष होती है।
GNM जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में मरीजों की देखभाल, अस्पताल प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और प्रसूति सेवाओं से संबंधित ट्रेनिंग दिया जाता है।
स कोर्स के बाद अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग से जुड़ी नौकरियों के अवसर तलाशे जा सकते हैं। इस कोर्स की अवधि सामान्य रूप से 3 वर्ष होती है।
इस कोर्स में ऑपरेशन थिएटर की तैयारी, सर्जिकल उपकरणों की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण और सर्जरी के दौरान मेडिकल टीम की सहायता करने की जानकारी दी जाती है। यह उन छात्रों के लिए विकल्प है, जो ऑपरेशन थिएटर में काम करना चाहते हैं।
डिप्लोमा इन क्रिटिकल केयर नर्सिंग कोर्स में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की देखभाल, उनकी स्थिति पर नजर रखने और इमरजेंसी परिस्थितियों में चिकित्सा टीम की सहायता करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। कई संस्थानों में इसके लिए पहले से नर्सिंग योग्यता जरूरी होती है।
इसके अलावा आप चाहें तो डीएचएम कर सकते हैं। डिप्लोमा इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट (DHM) हेल्थकेयर मैनेजमेंट में प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस कोर्स को करने के बाद आप हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य बीमा कंपनियां व दवा कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
इन कोर्सेस को करने के बाद आप सालाना लाखों के पैकेज वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इन दिनों क्लीनिक से लेकर छोटे बड़े अस्पतालों में इसकी काफी डिमांड है।