क्रिकेट

RCB vs CSK Flashback: शिवम दुबे और उथप्पा की विस्फोटक पारियों की बदौलत जीते थे चेन्नई के सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 17, 2023, 10:55 AM IST

RCB vs CSK Flashback: आईपीएल के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो एक बार बाजी चेन्नई के हाथ जबकि दूसरी बार बाजी आरसीबी के हाथ लगी थी। इस सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं।

Image

फाफ डुप्लेसी और एमएस धोनी

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मैच में आरसीबी और सीएसके की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच एम चिन्नास्वाी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी जीत कर यहां पहुंची है तो सीएसके को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के हाथो 3 रन से हार झेलनी पड़ी थी। विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और वह आईपीएल 2023 में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं वहीं दूसरी तरफ शुरुआत के कुछ मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश है। सीएसके के खिलाफ अपने घर में आरसीबी का पल्ला भारी है, लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीम दो बार आपस में भिड़ी थी और स्कोर 1-1 रहा था।

उथप्पा और दुबे का दम

सीएसके और आरसीबी पिछले सीजन में जब पहली बार भिड़ी थी तो रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली थी। उथप्पा ने 50 गेंद में 88 और और शिवम दुबे ने 46 गेंद में 95 रन की पारी खेली थी। इन दोनों की पारी के दम पर चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 41 रन शहबाज अहमद ने खेली थी। चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रन से जीता था।

आरसीबी के नाम रहा था दूसरा मैच

दूसरे मैच में आरसीबी ने महिपाल लोमरोर के 42, विराट कोहली के 30 और फाफ डुप्लेसी के 38 रन की पारी के दम पर चेन्नई के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 160 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने 3 और ग्लेन मैक्सवेल ने 2 विकेट चटकाए थे। विराट का बल्ला अगर इस मैच में भी चलता है तो सीएसके को एक और हार झेलनी पड़ सकती है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article