देश

Top News Today, 12 June 2023: जी20 बैठक को PM Modi ने किया संबोधित, प्रियंका गांधी ने MP में की चुनाव अभियान की शुरुआत; पढें प्रमुख समाचार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 01:01 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 12 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में हो रही जी20 बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत में, डिजिटलीकरण ने क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। भारत भागीदार देशों के साथ अपने अनुभव साझा करने को तैयार है। उन्होंने कहा, हमारे प्रयास व्यापक, समावेशी, निष्पक्ष और टिकाऊ होने चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को शंखनाद कर दिया है। आज जबलपुर में एक रैली को संबोधित कर प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान की हुंकार भरी। इसके अलावा उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। बिहार और झारखंड में हीटवेव के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं पटना से वंदे भारत का ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। आगे पढ़ें दोपहर दो बजे तक के प्रमुख समाचार...

प्रधानमंत्री मोदी ने G20 बैठक को किया संबोधित

पीएम मोदी ने सोमवार को वाराणसी में हो रही जी20 डेवलपमेंट मिलिस्टर्स मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने इस बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रही है। इसमें भारत की विविध विरासत का सार है और यह देश के सभी हिस्सों के लोगों के लिए रूपांतरण बिंदु के रूप में काम करता है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि जी20 विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है। विकास, वैश्विक दक्षिण के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। वैश्विक दक्षिण के देश वैश्विक कोविड महामारी से उत्पन्न व्यवधान से गंभीर रूप से प्रभावित थे और भू-राजनीतिक तनाव के कारण खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट ने एक और झटका दिया है। ऐसी परिस्थितियों में आप जो निर्णय लेते हैं उसका बहुत महत्व होता है। पढ़ें पूरी खबर...

MP के चुनावी रण में प्रियंका

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जीतने के बाद कांग्रेस की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। यहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आज से कर दी है। चुनावी अभियान की बागड़ोर खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने जोर-शोर से पार्टी का प्रचार किया था। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार जारी है। इसके मद्देनजर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का समय भी बदला जा रहा है। बिहार में भी गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पटना डीएम ने बिहार में अत्यधिक गर्मी के कारण 12 जून से 18 जून तक कक्षा 12 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

गदर-2 का टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर गदर-2 का टीजर सोमवार (12 जून 2023) को जारी हुआ। जी स्टूडियोज़ (Zee Studios) की ओर से यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस एक मिनट नौ सेकेंड के टीजर में 1971 के दौर का लाहौर दिखाया गया है। सनी पाजी इसमें तारा सिंह (फिल्म का किरदार) के रूप में एक्शन मोड में नजर आए। किसी मौके पर तेवर में घूरते हुए तो कहीं उठती लपटों के पास खड़े हुए। बीच में वह बड़ा सा पहिया उठाकर कुछ लोगों पर हमला करते हुए भी दिखे। बंपर एक्शन से लोडेड इस टीजर में देओल को देख लोगों ने भी अपने रिएक्शंस दिए। पढ़ें पूरी खबर...

WTC में हार के बाद शुभमन गिल का ट्वीट वायरल

टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े मैच में निराश किया। सर्वाधिक 49 रन की पारी विराट कोहली ने बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली। मैच के बाद शुभमन गिल ने दो शब्दों का एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ