पटना

Heat Wave: उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, पटना में 18 जून तक 12वीं तक के स्कूल बंद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 12, 2023, 10:26 AM IST

पटना डीएम ने बिहार में अत्यधिक गर्मी के कारण 12 जून से 18 जून तक कक्षा 12 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है।

Image

Heatwave

Photo : iStock

Heat Wave: उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार जारी है। इसके मद्देनजर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का समय भी बदला जा रहा है। बिहार में भी गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पटना डीएम ने बिहार में अत्यधिक गर्मी के कारण 12 जून से 18 जून तक कक्षा 12 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है।

patna schools

patna schools

वहीं, झारखंड में जारी लू के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

jharkhand Schools

jharkhand Schools

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते तापमान को देखते हुए पहले ही गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को 19 जून के बाद स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे।

राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थीं। सभी स्कूल 16 जून से खुलने थे। हालांकि, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की वजह से अब स्कूल 19 जून तक बंद रहेंगे। अगर तब तक मौसम में सुधार नहीं होता तो इसे कुछ दिनों के लिए और भी बढ़ाया जा सकता है।

बच्चों पर विपरीत असर

अत्यधिक गर्मी का छोटे बच्चों पर विपरीत असर पड़ सकता है। मॉनसून भी देरी से चल रहा है, जिसकी वजह से फिलहाल गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!