क्रिकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद शुभमन गिल ने किया दो शब्दों का ट्वीट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 11, 2023, 11:12 PM IST

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद दो शब्दों का एक ट्वीट किया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। भारत को जीत के लिए 444 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई।

Image

शुभमन गिल, बल्लेबाज भारत (साभार-AP and Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
  • भारत को मिला 209 रन से करारी हार
  • शुभमन गिल ने हार के बाद किया ट्वीट

टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े मैच में निराश किया। सर्वाधिक 49 रन की पारी विराट कोहली ने बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली।

मैच के बाद शुभमन गिल ने दो शब्दों का एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लगभग चार हजार लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। गिल ने अपने ट्वीट में टीम इंडिया की एक फोटो शेयर की और लिखा नॉट फिनिश्ड।

एक दिन पहले भी किया मैच को लेकर ट्वीट

गिल ने एक दिन पहले यानी 10 जून को इस मैच को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कैमरन ग्रीन की कैच लेते हुए फोटो शेयर की थी और तीसरे अंपायर के निर्णय पर सवाल उठाया था। आपको बता दें कि दूसरी पारी में जब टीम इंडिया 444 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए तेज शुरुआत की। दोनों ने तेजी से 41 रन जोड़ लिए थे, लेकिन तभी स्कॉट बोलैंड की एक गेंद पर गिल स्लिप में खड़े कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद जमीन को छू रही है, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया। इस फैसले से बाद में क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट गया था। रोहित शर्मा भी इस फैसले से नाखुश थे और मैच के बाद भी उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article