देश

'न्याय के लिए 7 घंटे लग गए...', पैलेट गन मामले में FIR के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला

Rahul Gandhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। इसके बाद, राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय से वापस लौट आए।

Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो साभार: Congress/YT)

Rahul Gandhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बीचों-बीच पुलिस स्टेशन मौजूद है, यहां पर हमें न्याय नहीं मिल रहा है।

डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बीचों-बीच पुलिस स्टेशन मौजूद है, यहां पर हमें न्याय नहीं मिल रहा था... उन्होंने आगे कहा कि न्याय मिलने में हमें 7 घंटे लग गए।

'ये न्याय का पहला कदम'

राहुल गांधी ने कहा कि यह न्याय का पहला कदम है। केस दर्ज हो गया। छर्रे आंख और शरीर में हैं...आंख से इनको दिखाई नहीं देता है। साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवा के साथ अन्याय हुआ है। एक महीने से शिकायतकर्ता घूम रहे थे और सुबह 11:30 बजे हम आए थे और अब 6:45 हो रहे हैं तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई है।

रायबरेली सांसद ने कहा, ''अब आप सोचिए, देशभर में कितने महिलाओं का बलात्कार होता है। कितने बच्चों को मारा जाता है। कितने लोगों को गोली मारी जाती है। कितने लोगों के शरीर में छर्रे होते हैं। दिल्ली के बीचों-बीच पुलिस स्टेशन मौजूद है, यहां पर हमें न्याय नहीं मिल रहा है। अब सोचिए गांव या छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में क्या स्थिति होगी...।''

राहुल गांधी ने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया। हमने सिर्फ एक हिंदुस्तान के नागरिक और उसकी मां-पिता के लिए न्याय मांगा है। उसके लिए सात घंटे लग गए... उन्होंने दावा किया कि प्राथमिकी दर्ज करने की अंतिम मंजूरी गृह सचिव और अमित शाह से मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई। राहुल गांधी ने कहा, ''अब आप समझ सकते हैं कि प्राथमिकी दर्ज करने को कौन रोक रहा था।''

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी प्राथमिकी दर्ज करना चाहते थे और अन्य अधिकारी भी ऐसा करना चाहते थे, लेकिन 'न्याय की राह में ब्रेक ऊपर से लगाया जा रहा था।' राहुल गांधी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज होना न्याय की दिशा में पहला कदम है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article