देश

पैलेट गन मामले में राहुल गांधी की रंग लाई मेहनत! दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR

Rahul Gandhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले, एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

DCP कार्यालय पर राहुल का धरना

राहुल गांधी ने 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए 19 वर्षीय साहिल लोचब के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय के बाहर धरना दिया।

राहुल गांधी साहिल लोचब, उनके परिवार और वकीलों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पुलिस से जांच अधिकारी (IO) का नंबर उपलब्ध कराने की मांग भी की। इस दौरान, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे।

AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में हुई थी सर्जरी

राहुल गांधी पहले साहिल लोचब के साथ मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे संसद मार्ग थाने पहुंचे और डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात की जिसके बाद वह वहां धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान लोचब की आंखों और पेट में पैलेट (छर्रे) लगे थे और बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में उनकी सर्जरी हुई थी। लोचब की दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और उनके परिवार की ओर से दावा किया गया था कि चोट के कारण उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article