देश

'नेहरू के जिक्र पर आप चुप, मैं नोटबंदी पर बोलूं तो चुभ रहा', लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अभिषेक बनर्जी

Parliament Monsoon Session 2024: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बजट को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश भी की। इसी दौरान, सांसद अभिषेक बनर्जी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Image

स्पीकर ओम बिरला और अभिषेक बनर्जी।

Photo : IANS

Parliament Monsoon Session 2024: संसद के निचले सदन लोकसभा में बुधवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर कई सारे आरोप लगाए। साथ ही सरकार के कामकाज करने के तरीके को लेकर सवाल किया। इसी बीच, उन्होंने नोटबंदी का जिक्र किया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और उनके बीच तीखी बहस हुई।

नोटबंदी के जिक्र पर भड़के स्पीकर

दरअसल, सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार को घेरने के लिए 2016 में लागू की गई नोटबंदी का जिक्र किया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क उठे और उन्होंने अभिषेक बनर्जी से कहा कि आप वर्तमान बजट पर अपनी बात रखें, जो बीत गया है उस पर बात न करें। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर कोई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर बात करें तो आप उसे कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन मैं अगर 2016 की नोटबंदी पर बात कर रहा हूं तो आप वर्तमान बजट पर बात रखने के लिए कह रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई इमरजेंसी को लेकर बात करें तो आप चुप रहेंगे।

'बिना विजन का बजट'

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने बजट को लेकर निशाना साधते बजट 2024-25 को बिना विजन वाला बजट बताया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने अपने मित्र दलों को खुश करने के लिए यह बजट पेश किया है। यह बजट 140 करोड़ देशवासियों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में देश के 140 करोड़ लोगों को नजरअंदाज कर सिर्फ दो सहयोगियों को खुश किया गया है।

सरकार गिरने वाली हैः अभिषेक बनर्जी

बजट पर चर्चा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि गठबंधन में समन्वय होता है। यही वजह है कि इस बार की सरकार को कई भी मोदी 3.0 नहीं कह रहा है। यहां तक कि भाजपा के मंत्री भी 3.0 नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की सरकार काफी नाजुक हालत में है, जो कभी भी गिर सकती है। उन्होंने अपने संबोधन के आखिरी में कहा कि सब्र रखिए और अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित