देश

Video: गुजरात में दर्दनाक हादसा! अरवल्ली में एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Gujarat Fire News: गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा में राणा सैयद के पास एक एम्बुलेंस में आग लग गई। इस एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Image

एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत (फोटो:Video Grab)

Gujarat Fire News: गुजरात में दर्दनाक हादसा हो गया,अरवल्ली जिले के मोडासा में एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की एम्बुलेंस में आग लग गई। मोडासा में राणा सैयद के पास एम्बुलेंस में आग लग गई जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए एम्बुलेंस में आग का वीडियो भी सामने आया है।

हादसे की वजह को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं उसमें एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने की इस घटना के बाद फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह एम्बुलेंस अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की बताई जा रही है जिस एम्बुलेंस में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आग लगने की वजह क्या है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article