देश

'तेजस्वी यादव कुछ महीनों में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे...': राजद विधायक इजहार असफी ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:34 AM IST

Tejashwi Yadav: बिहार में राजद विधायक इजहार असफी के एक बयान ने फिर से राज्य की सियासत में अटकलों को जन्म दे दिया है। विधायक इजहार असफी ने कहा कि बिहार के लोग इसे चाहते हैं कि तेजस्वी राज्य के मुख्यमंत्री बनें। मुझे लगता है कि राज्य के अधिकांश नेता भी इसके लिए तैयार हैं।

Image

क्या तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री?

Photo : BCCL

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर अक्सर कयासबाजी चलते रहती है और जब राजनेता उन्हें लेकर बयान देते हैं तो इसे और हवा मिल जाता ही। ताजा बयान तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक इजहार असफी ने दिया है। असफी ने विश्वास जताया कि इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री (CM) बनेंगे। बिहार के किशनगंज में मीडिया से बात करते हुए अशफी ने कहा, 'बिहार के लोग इसे चाहते हैं और मुझे लगता है कि राज्य के अधिकांश नेता इसके लिए तैयार हैं लेकिन कुछ औपचारिकताएं हैं, शायद इसमें एक या दो महीने लगेंगे। लेकिन तेजस्वी यादव वास्तव में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।'

जगदानंद ने भी दिया था इसी तरह का बयानRJD विधायक का यह बयान तब आया है जब कुछ समय पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी इसी तरह की परिकल्पना व्यक्त करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। राजद नेता ने आगे कहा कि देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है जबकि बिहार तेजस्वी के सीएम बनने का इंतजार कर रहा है। सिंह ने कहा, 'नीतीश कुमार ने जो भी घोषणा की थी, मुझे विश्वास है कि वह 2022 के अंत के बाद देश के लिए लड़ेंगे और 2023 में बिहार का भविष्य तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। मुख्यमंत्री का पद राज्य में सबसे ऊंचा है और तेजस्वी इसे और आगे ले जाएंगे। देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार की जनता तेजस्वी यादव का इंतजार कर रही है।'

तेजस्वी हैं डिप्टी

आपको बता दें कि दो पूर्व प्रतिद्वंद्वियों, जद (यू) और राजद ने कुछ महीने पहले बिहार में तब हाथ मिला लिया था जब नीतीश कुमार ने सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया। जद (यू), कांग्रेस, राजद और वाम दलों ने राज्य में 'महागठबंधन' सरकार बनाई, जिसमें नीतीश कुमार सीएम और तेजस्वी यादव डिप्टी हैं। तब से, राजद नेताओं ने 2024 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की वकालत की है। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि जैसे 'बिहार में जनता ने भाजपा को खारिज कर दिया, वैसे ही वह भविष्यवाणी कर सकते हैं कि केंद्र में 'महागठबंधन' का झंडा फहराएगा।'

तेज प्रताप यादव ने कहा, 'जनता ने बिहार में भाजपा सरकार को खारिज कर दिया है। मैं भविष्य की भी भविष्यवाणी कर सकता हूं। पिछली बार, मैंने चाचाजी (नीतीश कुमार) के बारे में भविष्यवाणी की थी, आज वह हमारे साथ हैं। आज, मैं भविष्यवाणी करता हूं कि केंद्र पर महागठबंधन का झंडा फहराएगा।'

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article