देश

नीति आयोग की बैठक से गायब रहे नीतीश कुमार; तेजस्वी बोले- BJP-JDU को बिहार की कोई चिंता नहीं

NITI Aayog Governing Council Meeting: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि ​​राजद नेता ने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री बिहार और यहां के लोगों के प्रति कितने गंभीर हैं।

Image

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

Photo : Twitter

NITI Aayog Governing Council Meeting: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि यह राज्य के विकास के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

यादव ने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा सकते हैं, लेकिन वह नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले सकते, जिसमें देश के अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया था। बैठक समाप्त होने के कुछ ही देर बाद कुमार रविवार को राजग के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर को दिल्ली पहुंच गए थे।

तेजस्वी ने क्या कुछ कहा?

राजद नेता ने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री बिहार और यहां के लोगों के प्रति कितने गंभीर हैं। उन्होंने रविवार को होने वाली एक राजनीतिक बैठक में भाग लेना पसंद किया और इसके लिए वे एक दिन पहले ही दिल्ली चले गए। उन्होंने दावा किया कि मैं यही कहता रहा हूं कि भाजपा और जद(यू) को बिहार की कोई चिंता नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

'नीतीश कुमार को भी याद नहीं अपना नाम'

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि राज्य के नौकरशाहों ने कुमार को नीति आयोग की बैठक में भाग लेने से रोका क्योंकि वह “मानसिक रूप से अस्वस्थ” हो गए हैं। किशोर ने आरोप लगाया, “नीतीश कुमार को अपना नाम भी याद नहीं है। उनकी मानसिक स्थिति पूरे देश के सामने आ जाती, इसलिए उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। राष्ट्रगान बजने पर मुख्यमंत्री ताली बजाते हैं। भाजपा ने चुनाव के बाद उन्हें हटाने का मन बना लिया है। इसलिए उन्हें बैठक से दूर रखा गया।”

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उन्हें पटना में कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम थे, लेकिन राज्य से संबंधित मुद्दों को अच्छी तरह से उठाया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article