देश

Janshakti Janta Dal: बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी का किया ऐलान; पढ़ें क्या है चुनावी चिन्ह

Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम 'जनशक्ति जनता दल' (Jan Sakti Janta Dal) रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी सार्वजनिक किया है। पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड रखा गया है।

Image

तेज प्रताप ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया।(फोटो सोर्स: tej pratap yadav X handle)

Photo : Twitter

Tej Pratap Yadav New Party: राष्ट्रीय जनता दल से बाहर किए जाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम 'जनशक्ति जनता दल' (Jan Sakti Janta Dal) रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी सार्वजनिक किया है। पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड रखा गया है।

पोस्ट करते हुए शेयर की जानकारी

पोस्टर में तेज प्रताप की तस्वीर के साथ लिखा गया है- सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव। इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा गया है कि जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप। वहीं, तेज प्रताप ने पार्टी से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी शेयर किया है।

तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा," हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।"

बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें राजद से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं, लालू यादव ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्हें परिवार से भी अलग करने का फैसला किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!