देश

हिजाब को लेकर तारिक फतेह ने AIMIM नेता की बोलती की बंद, कही ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:12 PM IST

Tarek Fatah: एआईएमआईएम नेता पर पलटवार करते हुए तारिक फतेह ने लाइव डिबेट में कहा कि ये लोग कहते हैं कि हमारा हिंदुस्तान है, कहीं और की बात न करो, लेकिन इन लोगों ने न तो अपना नाम और न ही अपनी औलाद का नाम हिंदुस्तानी रखा है। तारिक फतेह ने कहा कि इन लोगों के नाम तो ईरान, तुर्की और अरेबिया से आते हैं। साथ ही कहा कि इन लोगों को चार पीढ़ी हो गई है, लेकिन फिर भी इन लोगों ने ये नहीं स्वीकार किया कि ये हिंदुस्तान में बैठे हैं। तारिक फतेह ने कहा कि ये हर उस मसले में कूद पड़ते हैं, जहां इनको कोई नुकसान नहीं हो सकता।

Tarek Fatah: हिजाब (Hijab) को लेकर ईरान से लेकर भारत तक विवाद जारी है। हिजाब विवाद को लेकर तारिक फतेह ने लाइव डिबेट के दौरान एआईएमआईएम के नेता पवन राव अंबेडकर की बोलती बंद कर दी। दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत की टीवी डिबेट के दौरान एआईएमआईएम नेता पवन राव अंबेडकर ने एनसीआरबी के डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में 20-20 से 20-21 में 15.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कहा कि घरेलू हिंसा के जो रजिस्टर्ड केस है, वो 4,28,278 साल 2021 में हैं और इन रजिस्टर्ड केस में 90 फीसदी से ज्यादा गैर मुस्लिम महिलाएं हैं।

वहीं एआईएमआईएम नेता (AIMIM Leader) पर पलटवार करते हुए तारिक फतेह ने लाइव डिबेट में कहा कि ये लोग कहते हैं कि हमारा हिंदुस्तान है, कहीं और की बात न करो, लेकिन इन लोगों ने न तो अपना नाम और न ही अपनी औलाद का नाम हिंदुस्तानी रखा है। तारिक फतेह ने कहा कि इन लोगों के नाम तो ईरान, तुर्की और अरेबिया से आते हैं। साथ ही कहा कि इन लोगों को चार पीढ़ी हो गई है, लेकिन फिर भी इन लोगों ने ये नहीं स्वीकार किया कि ये हिंदुस्तान में बैठे हैं। तारिक फतेह ने कहा कि ये हर उस मसले में कूद पड़ते हैं, जहां इनको कोई नुकसान नहीं हो सकता।

तारिक फतेह ने पूछा कि सीरिया में जिन 5 लाख मुसलमानों की मौत हुई है, उनको किसने मारा। साथ ही कहा कि आप कहां थे जब पाकिस्तान की फौज ने बांग्लादेश में नरसंहार किया, आपका कोई भी नेता मुक्ति वाहिनी के साथ नहीं था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article