Neiphiu Rio government: रियो ने सोमवार शाम को ही सरकार बनाने का दावा पेश किया, हालांकि मतगणना दो मार्च को हुई थी।
एनडीपीपी और भाजपा नेताओं द्वारा सरकार गठन और उन्हें समर्थन देने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र सौंपे जाने के बाद उन्होंने सोमवार शाम करीब छह बजे राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात की।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी दोपहर करीब डेढ़ बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।नगालैंड में ऐसा पहली बार होगा जब राज्य मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
रियो के नेतृत्व वाली एनडीपीपी-भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण यहां 'कैपिटल कल्चरल हॉल' में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। इससे पहले 2018 में जब रियो मुख्यमंत्री बने थे तब स्थानीय मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।
