देश

J&K News: कुपवाड़ा में LoC पर संदिग्ध हलचल, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में, भारतीय सेना के जवानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी और शाम करीब 7 बजे उस पर गोलीबारी की। इलाके में ऑपरेशन जारी है।

Image

LoC पर संदिग्ध देखने पर सेना ने की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर| PTI)

Photo : PTI

J&K News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सोमवार शाम भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर संदिग्ध हलचल देखी। सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह गतिविधि शाम करीब 7 बजे के आसपास देखी गई, जिसके बाद जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

भारतीय सेना के अधिकारी ने यह जानकारी समाचार एजेंसी ANI को दी कि कुपवाड़ा सेक्टर में, भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी और शाम करीब 7 बजे उस पर गोलीबारी की। सेना की ओर से कार्रवाई अब भी जारी है।

पिछले हफ्ते मिले थे गोला-बारूद

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर स्थित भारतीय सेना की चिनार कोर ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कुपवाड़ा के वारसन इलाके के ब्रिजथोर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू की और तलाशी कर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई में दो एके सीरीज राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article