देश

3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव... CJP प्रतिनिधिमंडल से कल फिर मिलेंगे नड्डा, बोले- सरकार संग हुई चर्चा से कराएंगे अवगत

CJP Protest: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों के साथ दो घंटे तक चर्चा हुआ।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

Photo : Times Now Digital

CJP Protest: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों के साथ दो घंटे तक चर्चा हुआ। बैठक सौहार्दपूर्ण रही। इस बैठक में सीजेपी की 3 मांगें सुनी गई। साथ ही, उन्होंने परीक्षा सुधार को लेकर 5 सुझाव भी दिए।

CJP प्रतिनिधिमंडल से फिर मिलेंगे नड्डा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेपी नड्डा ने कहा, ''बैठक लगभग 2 घंटे चली... हमने उनकी चिंताएं सुनीं और वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुईं। उनकी (सीजेपी प्रतिनिधिमंडल) 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षा सुधार को लेकर भी उन्होंने 5 सुझाव दिए हैं। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर बाद फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे।''

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से समझौता नहीं'

केंद्र सरकार की ओर से सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की, जबकि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हैं। दोनों ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सामने छात्रों की चिंताएं रखीं। केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत के बाद सौरभ दास ने बताया कि हमने केंद्र सरकार से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं होगा।

'पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का दें मुआवजा'

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर 'कोई समझौता नहीं हो सकता।' सीजेपी ने तीन मई को हुई 'नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले' छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस ली जानी चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article