क्रिकेट

उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और बुमराह सहित 8 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज, जान लें कारण

भारत और वेस्टइंडीज सितंबर में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है। पहले 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उप-कप्तान अय्यर सहित 8 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Image

भारत और वेस्टइंडीज (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलने वाली है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए हर सीरीज अहम है और हर खिलाड़ी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन 27 सितंबर से शुरू हो रहे 3 मैच की इस वनडे सीरीज में उप-कप्तान श्रेयस अय्यर सहित 8 खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs WI ODI में अनुपस्थित ये खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से हो रहा है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में उप-कप्तान श्रेयस अय्यर सहित 8 खिलाड़ी एक्शन में नहीं होंगे। भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में अनुपस्थिति रहने वाले खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ ये खिलाड़ी इसलिए सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि उस वक्त एशियन गेम्स चल रहा होगा और वहां टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मेडल जीतने की कोशिश में लगी रहेगी। एशियन गेम्स में क्रिकेट का इवेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर को होना है और इस इवेंट में जो टीम इंडिया चुनी गई है उसमें ये सभी खिलाड़ी शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

इन खिलाड़ियों के लिए खुलेगा द्वार

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी होंगे। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article