देश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने कल 2 बजे तक का समय मांगा, CJP की 3 में से 2 मांगे मानीं: सौरव दास

Dharmendra Pradhan Resignation Ultimatum: CJP प्रवक्ताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का बड़ा बयान। सरकार ने मुआवजा और FIR वापसी पर दी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा कल दोपहर तक का वक्त।

Image

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने कल 2 बजे तक का समय मांगा, CJP की 3 में से 2 मांगे मानीं: सौरव दास

Saurav Das CJP Media Interaction: नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की आज केंद्र सरकार के साथ बेहद अहम वार्ता संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई इस बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं आशुतोष रांका और सौरव दास ने मीडिया को वार्ता में क्या हुआ यह जानकारी दी। सरकार के साथ बैठक के बाद CJP के सौरव दास ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों को बता दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

CJP नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सरकार ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांगों पर सहमति दे दी है, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर निर्णय के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा गया है।

तीन में से दो प्रमुख मांगों पर सरकार ने माना

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के साथ तीन मुख्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें से दो पर सरकार का रुख सकारात्मक रहा है।

-आंदोलन और प्रदर्शनों के दौरान निर्दोष छात्रों पर दर्ज की गई पुलिस एफआईआर (FIR) और कानूनी मामलों को पूरी तरह वापस लेने पर सरकार सहमत हो गई है।

-नीट परीक्षा के मानसिक तनाव के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग पर भी सरकार ने सहमति जताई है।

-दिल्ली पुलिस द्वारा युवाओं को चुन-चुनकर हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर मंत्रियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सरकार इसकी समीक्षा करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

दोनों प्रवक्ताओं ने जोर देकर कहा कि संगठन की सबसे मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना है, जिस पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। CJP प्रवक्ताओं के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर फैसला लेने के लिए सरकार ने कल दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा है। सौरव दास और आशुतोष रांका ने साफ कर दिया कि यदि तय समय तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं आता है, तो CJP पूरे देश में नया 'नेशनल कॉल' जारी करेगी और प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article