देश

सुशील मोदी को कैंसर, बोले-6 महीने से इससे लड़ रहा हूं, PM को बता दिया है, आज लोगों को बता रहा हूं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 12:50 PM IST

Sushil Modi Cancer : भाजपा नेता ने बताया कि 'पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।'

Image

भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं सुशील मोदी।

Sushil Modi Cancer : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को कैंसर है। भाजपा नेता ने खद X पर अपनी इस बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि बीते छह महीने से वह इससे संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अपनी बीमारी की वजह से लोकसभा में चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। इसके बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया है।

X पर उन्होंने कहा, 'पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।'

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह यह खबर पाकर बहुत दुखी हैं। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

बिहार भाजपा प्रत्याशियों की सूची में नहीं था नाम

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा के सदस्य थे। उनका यह कार्यकाल इसी साल समाप्त हुआ है। समझा जा रहा है था कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में बिहार से उम्मीदवार बनाएगी लेकिन बिहार के लिए भाजपा की प्रत्याशियों को जो सूची आई उसमें उनका नाम नहीं था। इससे अलग तरह की अटकलें लगनी शुरू हुई। सुशील मोदी की राजनीति की शुरुआत आपातकाल के दौर से हुई। जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर वह आंदोलन में शामिल हो गए।

आपातकाल के खिलाफ आंदोलन में गिरफ्तार हुए

आंदोलन में इनकी गिरफ्तारी हुई और राजनीतिक कैदी के रूप में 19 महीने तक जेल में रहे। बाद में सुशील मोदी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राज्य सचिव बाया गया। 1990 में पहली बार पटना मध्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और इस सीट से लगातार तीन बार विजयी हुए। वह केंद्र की सरकार में मंत्री और बिहार में डिप्टी सीएम की भूमिका निभा चुके हैं। सुशील मोदी देश के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं जिन्हें राज्य के विधानमंडल के दोनों सदनों और लोकसभा एवं राज्यसभा में सदस्य बनने का मौका मिला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article