देश

Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कब, कहां और कैसे देखें LIVE, नोट कर लें पूरी डिटेल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 8, 2024, 06:42 AM IST

Surya Grahan 2024 Date in India: सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों का मन कई तरह की शंकाओं से भी भरा हुआ है। मसलन सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा? क्या भारत में इसे देखा जा सकता है? ग्रहण कितने बजे से लगेगा और इसे लाइव कैसे देख सकते हैं? आइए सारे सवालों के जवाब जानते हैं...

Image

सूर्य ग्रहण आज

Photo : iStock

Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है। यह साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है, जिसको लेकर लोगों के मन में काफी सवाल भी हैं। इसके दो कारण हैं, पहला यह कि इस तरह का सूर्य ग्रहण करीब 54 साल बाद लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा- कि सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले लग रहा है। ऐसे में लोगों का मन कई तरह की शंकाओं से भी भरा हुआ है। मसलन सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा? क्या भारत में इसे देखा जा सकता है? ग्रहण कितने बजे से लगेगा और इसे लाइव कैसे देख सकते हैं? आइए सारे सवालों के जवाब जानते हैं...

सवाल: सूर्य ग्रहण कब लगेगा?(Surya Grahan 2024 Date)

जवाब: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 यानी सोमवार को लगेगा।

सवाल: सूर्य ग्रहण की टाइमिंग क्या है? (Surya Grahan 2024 timing)

जवाब: भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा, जो 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।

सवाल: क्या भारत में भी सूर्य ग्रहण दिखेगा?(Surya Grahan 2024 Timing in India)

जवाब: नहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा और न ही सूतक काल के नियम यहां पर लागू होंगे।

सवाल: तो सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? (Surya Grahan 2024 When and where watch)

जवाब: सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दिखाई देगा।

सवाल: क्या हम सूर्य ग्रहण देख सकते हैं? (Surya Grahan 2024 Live Streaming)

जवाब: बिल्कुल, भारत के लोग सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। NASA इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप यहांक्लिक करें, इसके अलावा आप नासा की वेबसाइट के जरिए भी सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।

सवाल: सूर्य ग्रहण क्यों लगता है? (Surya Grahan 2024 Reason )

जवाब: चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक कक्षा में परिक्रमा करता है और उसी समय पृथ्वी भी सूर्य की परिक्रमा करती है। परिक्रमा के दौरान कभी-कभी चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!