देश

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में BJP को पटखनी देने की तैयारी में राहुल, सोनिया का मिला साथ, यात्रा में हुईं शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:00 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में चल रही है। यह यात्रा 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिले शामिल होंगे। यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं।

Image

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखीं सोनिया गांधी
  • स्वास्थ्य कारणों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम होती हैं शामिल
  • कर्नाटक में अगले साल होना है विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता वापसी की कोशिशों में लगी है। जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राहुल इस यात्रा के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। गुरुवार (6 October 2022) को इस यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने साथ आने वाली कारों में से एक में बैठने से पहले, थोड़ी देर तक इस यात्रा में चलीं। उनके बल्लारी में एक रैली को संबोधित करने की उम्मीद है। आज सुबह सोनिया गांधी ने मार्च में शामिल होने से पहले एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आज की यात्रा पांडवपुरा तालुक से सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजे नागमंगला तालुक पर समाप्त होगी। इसके बाद ब्रह्मदेवराहल्ली में एक सभा होगी। जहां कांग्रेस नेता इसे संबोधित कर सकते हैं।

जब यह यात्रा शुरू हुई थी तब इलाज के लिए सोनिया गांधी विदेश गई हुई थीं। अध्यक्ष चुनाव की गहमागहमी के बीच सोनिया गांधी का इस यात्रा में शामिल होना ये साफ दिखा रहा है कि गांधी परिवार ने इस चुनाव से दूरी बना रखी है। राहुल गांधी इस चुनाव से पहले ही यात्रा पर निकल चुके थे, सोनिया आज शामिल हुईं हैं और प्रियंका गांधी भी इस चुनाव पर चुप्पी साधी हुईं हैं।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और पिछले शुक्रवार को तब कर्नाटक चरण में प्रवेश कर गई, जब पार्टी के नेता राहुल गांधी ने केरल की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article