देश

'RSS के गीत मातृभूमि को समर्पित', मोहन भागवत ने 'संघ गीत' एल्बम किया लॉन्च; गडकरी और फडणवीस भी रहे मौजूद

Sangh Geet Album: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एल्बम ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, जो आरएसएस के गीतों का संग्रह है। उन्होंने इस एल्बम को मातृभूमि के प्रति समर्पण बताया। भागवत ने कहा कि संघ गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और जीवन की तपस्या की उपज हैं। ये गीत स्वयंसेवकों के जीवंत अनुभवों से निकलते हैं।

Image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Sangh Geet Album: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एल्बम ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, जो आरएसएस के गीतों का संग्रह है। उन्होंने इस एल्बम को मातृभूमि के प्रति समर्पण बताया। भागवत ने नागपुर में आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

संघ गीत एल्बम लॉन्च

‘संघ गीत’ एल्बम में प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल हैं। महादेवन ने कार्यक्रम के दौरान इनमें से 10 गीत गाये। गीतों के पीछे की भावना की प्रशंसा करते हुए, भागवत ने कहा, ‘‘संघ गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और जीवन की तपस्या की उपज हैं। ये गीत स्वयंसेवकों के जीवंत अनुभवों से निकलते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस के पास हर भारतीय भाषा में गीत हैं, जिनकी कुल संख्या अनुमानित रूप से 25,000 से 30,000 के बीच है। भागवत ने कहा कि इन गीतों का सार समर्पण की भावना में निहित है और इनके रचनाकारों के नाम ढूंढ़ना अक्सर मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि संघ गीत गाना कोई आसान काम नहीं है और महादेवन ने इन्हें एक सच्चे स्वयंसेवक की भावना से गाया।

गडकरी ने क्या कुछ कहा?

गडकरी ने संघ गीत लॉन्च को एक ऐतिहासिक घटना बताया। उन्होंने कहा कि ये गीत देशभक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। फडणवीस ने कहा कि प्रत्येक संघ गीत अत्यंत प्रेरणादायक है और जीवन जीने के मूल्यवान सबक सिखाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article