इलेक्शन

ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर कब होंगे उपचुनाव? चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

Nuapada Bypoll: निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव के साथ उपचुनाव होने की संभावना है। नुआपाड़ा सीट से मौजूदा विधायक राजेंद्र ढोलकिया का 8 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से निधन हो गया जिसके बाद यह सीट खाली हो गई।

Image

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

Nuapada Bypoll: ओडिशा के पूर्व मंत्री और बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कब होंगे? इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने रविवार को बड़ा अपडेट दिया। बकौल निर्वाचन आयोग, नुआपाड़ा सीट पर बिहार चुनाव के साथ उपचुनाव होने की संभावना है।

पर्यवेक्षक तैनात करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और ओडिशा के नुआपाड़ा सहित सात विधानसभा उपचुनावों के लिए 470 अधिकारियों को अपने पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात करने की घोषणा की। आयोग ने रविवार को एक बयान में कहा कि 470 पर्यवेक्षकों में से 320 आईएएस अधिकारी, 60 आईपीएस और 90 अन्य सेवाओं से हैं।

बयान में कहा गया है कि पर्यवेक्षक अपनी नियुक्ति से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आयोग के अधीक्षण, नियंत्रण और अनुशासन के अधीन काम करेंगे। वे आयोग की आंख और कान की तरह काम करेंगे और समय-समय पर और आवश्यकतानुसार पैनल को रिपोर्ट देते रहेंगे।

कब खाली हुई नुआपाड़ा सीट

नुआपाड़ा सीट से मौजूदा विधायक राजेंद्र ढोलकिया का 8 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से निधन हो गया जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। ढोलकिया नुआपाड़ा सीट से 4 बार विधायक रहे। वह 2022 से 2024 तक नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार में मंत्री रहे। उनके निधन के बाद 147 सदस्यीय विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या घटकर 50 रह गई, जबकि भाजपा के 78, कांग्रेस के 14, माकपा के एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article