देश

PM मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

PM Modi Meets Vice President: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन ने इस महीने की शुरुआत में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में माननीय उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की।’’

Image

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात (फोटो साभार: @VPIndia)

Photo : Twitter

PM Modi Meets Vice President: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन ने इस महीने की शुरुआत में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में माननीय उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की।’’

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राधाकृष्णन के साथ कई मुद्दों पर गहन चर्चा की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उनके साथ कई विषयों पर गहन चर्चा हुई।"

एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे राधाकृष्णन

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को जीत हासिल करने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया था कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने कहा था कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है।

पीएम मोदी ने कहा था, "थिरु सी पी राधाकृष्णन जी को 2025 का उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों व कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे और हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाने के साथ साथ संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।"

सनद रहे कि राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे। उस वक्त निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने बताया था कि कुल 767 सांसदों ने मतदान किया, जिनमें से 752 वोट वैध जबकि 15 अवैध घोषित किए गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article