देश

फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री KCR की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, SIT ने भेजा नोटिस; इस दिन होगी पूछताछ!

Phone Tapping Case: तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार के कार्यकाल में फोन टैपिंग होने के आरोपों की जांच के सिलसिले में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को पूछताछ हेतु पेश होने के लिए गुरुवार को नोटिस जारी किया।

Image

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (फोटो साभार: @BRSparty)

Photo : Twitter

Phone Tapping Case: तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार के कार्यकाल में फोन टैपिंग होने के आरोपों की जांच के सिलसिले में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को पूछताछ हेतु पेश होने के लिए गुरुवार को नोटिस जारी किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

KCR से SIT करेगी पूछताछ!

एसआईटी ने राव, जिन्हें केसीआर नाम से भी जाना जाता है, को 30 जनवरी को उसके समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। नोटिस में एसआईटी ने कहा है कि चूंकि केसीआर की उम्र 65 वर्ष से अधिक है, इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत वह या तो जुबली हिल्स पुलिस थाने में आ सकते हैं या हैदराबाद में अपने लिए किसी सुविधाजनक स्थान की जानकारी दे सकते हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा सके।

केटी रामाराव से हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं केसीआर के बेटे के. टी. रामाराव 23 जनवरी को तथा पार्टी के वरिष्ठ विधायक टी. हरीश राव 20 जनवरी को इस मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हो चुके हैं।इसके अलावा, बीआरएस के कुछ अन्य नेताओं को भी हाल के दिनों में एसआईटी ने तलब कर उनसे पूछताछ की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह मामला राजनेताओं, व्यापारियों, पत्रकारों, न्यायपालिका के सदस्यों और अन्य जाने-माने लोगों की कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनधिकृत और अवैध तरीके से फोन बातचीत पर निगरानी के आरोपों से जुड़ा है। मामले के मुख्य आरोपी तेलंगाना के पूर्व खुफिया प्रमुख टी. प्रभाकर राव से एसआईटी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

तेलंगाना विशेष आसूचना ब्यूरो (SIB) के एक निलंबित डीएसपी सहित चार पुलिस अधिकारियों को मार्च 2024 से हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाने और बीआरएस के कार्यकाल में फोन टैपिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को जमानत मिल गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article