देश

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन BJP में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:46 PM IST

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है। लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Image

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे हर्ष महाजन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव
  • हिमाचल में बीजेपी का राज
  • चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजन के भाजपा में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। महाजन को इस साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

एक बार फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

इस अवसर पर गोयल ने महाजन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों को लेकर पहले यह धारणा थी कि जो पार्टी सत्ता में है वह दोबारा सरकार नहीं बनाती है लेकिन हाल में उत्तराखंड में भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है।महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि जब तक वीरभद्र सिंह थे तब तक वहां कांग्रेस थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन हो गई है।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में ना लीडर (नेता) हैं, ना ही विजन(दृष्टिकोण) है। बस, मां-बेटे का राज है।’

'कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर'

महाजन का इशारा वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं।महाजन लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के सहयोगी रहे। वह हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article