देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके प्रेमी राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की जिला अदालत ने शनिवार को सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाते समय "लापता" हो गए थे और दो जून को राजा का शव मिला था।

Image

राजा रघुवंशी हत्याकांड (फाइल फोटो)

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की जिला अदालत ने शनिवार को सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि दो मुख्य आरोपियों राजा की पत्नी सोनम और राज की पुलिस हिरासत शनिवार को समाप्त हो गई और मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने हिरासत बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया।

सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने हिरासत बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया।

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाते समय "लापता" हो गए थे। रघुवंशी का बुरी तरह सड़ चुका शव दो जून को एक खड्ड में पाया गया था। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम और सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा 19 वर्षीय आकाश राजपूत, 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान को भी आरोपी बनाया गया है जिन्हें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था।

सोनम और राज के परिचितों से पूछताछ

मेघालय पुलिस ने गुरुवार को दो मुख्य आरोपियों सोनम और राज कुशवाहा के परिचितों से पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया था कि मेघालय पुलिस के जांच दल ने उस टैक्सी चालक से भी पूछताछ की, जो हत्याकांड के बाद इंदौर लौटी सोनम को उत्तर प्रदेश ले गया था। चश्मदीदों ने बताया था कि सोनम के भाई गोविंद गुरुवार को स्थानीय पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के उस दफ्तर के बाहर नजर आए, जहां लोगों से पूछताछ की गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article