देश

उत्तराखंड में कब होंगे पंचायत चुनाव? सामने आ गई तारीख; यहां देखें पूरा चुनावी कार्यक्रम

Uttarakhand Panchayat Elections: उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों से पर्दा उठ गया है। राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायत की चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मतदान 10 जुलाई को होगा और 19 जुलाई को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं।

Image

उत्तराखंड पंचायत चुनाव

Photo : iStock

Uttarakhand Panchayat Elections: उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों से पर्दा उठ गया है। राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायत की चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मतदान 10 जुलाई को होगा और 19 जुलाई को चुनावी परिणाम सामने आएंगे।

कब तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन?

सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन 25 जून से शुरू होंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जून होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से एक जुलाई तक होगी और 3 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यहां देखें पूरा चुनावी कार्यक्रम

क्रमांककार्यक्रमतारीख
1.मतदान10 जुलाई
2.कब शुरू होगा नामांकन25 जून
3.नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि28 जून
4.नामांकन की जांच29 जून से एक जुलाई
5.चुनाव चिह्न का आवंटन3 जुलाई
6.चुनावी परिणाम19 जुलाई

आचार संहिता लागू

पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही उत्तराखंड के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आचार संहिता चुनाव परिणाम की घोषणा तक लागू रहेगी। राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article