देश

बुरे फंसे शशि थरूर, जिस घोषणा पत्र के सहारे जीतना चाहते हैं चुनाव, उसमें भारत का नक्शा है गलत

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2022, 05:45 PM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के सामने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे। इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी चुनावी पर्चा भर चुके हैं।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शशि थरूर चुनाव जीतने के लिए लगा रहे हैं पूरा जोर
  • मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर शुक्रवार को ही लगी थी मुहर
  • इससे पहले दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की थी चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन दाखिल करते ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। थरूर ने अपनी चुनावी जीत के लिए जिस घोषणा पत्र को शुक्रवार को जारी किया है, उसमें भारत का नक्शा ही गलत है। जिसके कारण अब वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि विवाद के बाद शशि थरूर ने नक्शे को सही कर लिया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा- "कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने घोषणापत्र में भारत का एक गलत नक्शा रखा है।" मालवीय ने आरोप लगाया कि शशि थरूर ऐसी गलती पहले भी कर चुके हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है।

कहा जा रहा है कि इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से नहीं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार थरूर ने यह गलती सुधार कर ली है। थरूर भले ही अपनी गलती सुधार कर चुके हों, लेकिन इस गलत नक्शे के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

तीन साल में यह दूसरी बार था जब पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर इस तरह के विवादों में फंसे हैं। दिसंबर 2019 में, उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ एक प्रचार सामग्री शेयर की थी। उसमें भी इसी तरह की गलती थी।"

बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में, शशि थरूर, पार्टी के राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article