देश

MP congress के 2 MLAs ने ट्रेन में महिला के साथ की छेड़खानी? FIR दर्ज, BJP ने प्रियंका से पूछा सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:13 AM IST

आरोपों को लेकर कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। उन्होंने महिला की मदद की थी, उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की थी। महिला के पति ने इस मामले पर कहा कि जब उन्होंने शिकायत की तो उन्हें नहीं पता था कि दोनों कांग्रेस के विधायक हैं।

Image

कांग्रेस के दो विधायकों पर छेड़खानी का आरोप

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्वीट कर की गई थी घटना की शिकायत
  • शिकायत मिलते ही पुलिस हुई एक्टिव
  • एफआईआर दर्ज कर जांच हुई शुरू

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में केस भी दर्ज हो गया है। वहीं कांग्रेस विधायकों का कहना है कि ये आरोप निराधार है।

घटना रीवा-हबीबगंज रेवांचल एक्सप्रेस की है। इसी ट्रेन में महिला अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रही थी। यहीं से उसने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया था। जिसके बाद उसके पति ने ट्वीट कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और महिला को सुरक्षित दूसरी सीट पर ट्रांसपर करवा दिया गया।

पुलिस ने क्या कहा

इस घटना को लेकर सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा के विधायक सुनील सराफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जीआरपी के सागर प्रभारी पीके अहिरवार ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें जबलपुर नियंत्रण कक्ष से उत्पीड़न की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक सहायक उप-निरीक्षक और कांस्टेबल ट्रेन में चढ़े और महिला की सीट बदल दी। उन्होंने उसका बयान दर्ज किया और प्राथमिकी दर्ज की।

महिला ने क्या कहा

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने सात महीने के बेटे के साथ एच-1 (एसी फर्स्ट क्लास) कोच में रीवा से भोपाल की यात्रा कर रही थी। रात करीब 11.50 बजे, दो आदमी, सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ उसकी सीट के सामने खाना खा रहे थे। वे लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। उनमें से एक ने मेरे कंधे को छुआ और भोजन की पेशकश की। मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि वे नशे में थे। उन्होंने मुझे फिर छुआ। मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे उसे न छुएं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करें, लेकिन वे नहीं रुके।

विधायक ने क्या कहा

वहीं प्राथमिकी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा- "महिला एक बच्चे के साथ यात्रा कर रही थी, इसलिए मैंने उसे अपनी सीट की पेशकश की और बहुत विनम्रता से। सुनील जी ने शिष्टाचार के नाते उन्हें भोजन के लिए पूछा। मुझे नहीं पता कि उसे बुरा क्यों लगा और उसने शिकायत दर्ज करा दी।"

भाजपा ने बोला हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा-"रेवांचल एक्सप्रेस में कांग्रेस विधायकों द्वारा शराब के नशे में महिला से अभद्रता की घटना शर्मनाक है। "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" की बात करने वाली प्रियंका गांधी और कांग्रेस, देश की जनता को इस बात का जवाब दें कि अपने विधायकों की इस ओछी हरकत पर वे क्या कार्रवाई करेंगे?"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article