देश

सुप्रीम कोर्ट से TMC को झटका, ED के फ्रीज बैंक खातों पर कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उन बैंक खातों को लेकर दखल देने से इनकार कर दिया है, जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत फ्रीज किया था।

Image

सुप्रीम कोर्ट से TMC को झटका (फाइल फोटो)

जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की बेंच ने TMC की याचिका पर सुनवाई की। TMC ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पार्टी के 3 HDFC बैंक खातों को अपनी मर्जी से चलाने की इजाजत नहीं दी गई थी।हालांकि, हाईकोर्ट ने पहले ही इन खातों से रोजमर्रा के जरूरी खर्च चलाने की अनुमति दी थी। इसके लिए कोर्ट ने एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया था, जिसकी निगरानी में खाते से खर्च किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को संतुलित बताया और दोनों याचिकाओं का निपटारा कर दिया।कोर्ट ने साफ कहा कि मामले से जुड़े सभी मुद्दे हाईकोर्ट में चल रही मुख्य याचिका में उठाए जा सकते हैं।जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि हाईकोर्ट के 9 जुलाई के आदेश से पार्टी के दैनिक कामकाज पूरी तरह बंद नहीं होंगे।

HDFC बैंक खातों में करीब 440 करोड़ रुपये होने का दावा

ED ने TMC के 3 HDFC बैंक खातों में करीब 440 करोड़ रुपये होने का दावा किया है। ED के मुताबिक, यह कार्रवाई कुछ फंड ट्रांसफर की जांच से जुड़ी है।जांच में आरोप है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच Carewell Aviation India और उससे जुड़ी एक कंपनी को पैसे ट्रांसफर किए गए। ये लेन-देन कथित तौर पर एक विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने से जुड़े हैं।

23 जून को ED ने ECIR दर्ज की

ED ने 7 जुलाई को कार्रवाई करते हुए TMC से जुड़े इन खातों समेत कुल 6 बैंक खातों को फ्रीज किया था।18 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के विधायक बिस्वनाथ दास ने बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दी थी। आरोप था कि गलत तरीके से कमाए गए पैसे और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के जरिए तीन HDFC खातों में रकम पहुंचाई गई।इस मामले में FIR दर्ज हुई। इसके बाद 23 जून को ED ने ECIR दर्ज की।

ED की जांच और तलाशी के बाद 7 जुलाई को बैंक खाते फ्रीज

ED की जांच और तलाशी के बाद 7 जुलाई को बैंक खाते फ्रीज किए गए। TMC ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा था कि खाते फ्रीज करने का फैसला मनमाना और बिना पर्याप्त आधार के लिया गया है। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल खातों को पूरी तरह चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article