टेक एंड गैजेट्स

Apple Mac mini M6 और Mac Studio M5 Ultra की भारत में SALE हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

इस बार Apple ने परफॉर्मेंस के साथ-साथ ऑन-डिवाइस AI पर भी खास ध्यान दिया है। कंपनी का दावा है कि नई चिप्स पहले के मुकाबले AI से जुड़े कामों को काफी तेजी से पूरा कर सकती हैं।

Image

एप्पल के इन दोनों ही डिवाइस में आपको दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट-Apple)

अगर आप अपने लिए एप्पल के प्रीमियम Mac mini और Mac Studio को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक जायंट ने अपने इन दोनों डिवाइस के लेटेस्ट वर्जन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। अब आप ये नए डेस्कटॉप अब Apple Store, Apple की वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं। Apple ने Mac mini में Apple का नया M6 चिपसेट दिया है।

अगर आप वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स जैसा कोई पावरफुल काम करते हैं तो इसके लिए एप्पल इसके लिए Mac Mini का M5 Pro वर्जन भी मौजूद है। अगर आप Mac Studio की तरफ जाना चाहते हैं तो बता दें कि इसको M5 Max और नए M5 Ultra चिप के साथ पेश किया गया है। इस बार Apple ने परफॉर्मेंस के साथ-साथ ऑन-डिवाइस AI पर भी खास ध्यान दिया है। कंपनी का दावा है कि नई चिप्स पहले के मुकाबले AI से जुड़े कामों को काफी तेजी से पूरा कर सकती हैं।

Mac mini M6 की भारत में कीमत

भारत में नए Mac mini M6 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है। वहीं, M5 Pro वाला मॉडल 2,09,900 रुपये में उपलब्ध है। Mac Studio की बात करें तो इसका M5 Max मॉडल 2,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। वहीं, ज्यादा पावरफुल M5 Ultra मॉडल की कीमत 6,29,900 रुपये से शुरू होती है।

Apple ने स्टूडेंट और एजुकेशन से जुड़े ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी लेकर आया है। एजुकेशन प्राइसिंग के तहत Mac mini M6 की कीमत 88,900 रुपये, M5 Pro मॉडल की 1,97,900 रुपये, Mac Studio M5 Max की 2,56,900 रुपये और M5 Ultra की 5,84,900 रुपये है। कंपनी के मुताबिक 512GB स्टोरेज वाला Mac Studio मॉडल अक्टूबर के आखिर तक उपलब्ध होगा।

Mac mini M6 में दमदार प्रोसेसर

नए Mac mini M6 में 12-कोर CPU दिया गया है। Apple का कहना है कि इसका सिंगल-थ्रेडेड परफॉर्मेंस काफी तेज है। इसके साथ 12-कोर GPU और नया Dual 16-core Neural Engine मिलता है। यही Neural Engine AI से जुड़े कई कामों को डिवाइस पर ही प्रोसेस करने में मदद करता है। Mac mini M6 में शुरुआत में 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। इसे जरूरत के हिसाब से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। मेमोरी बैंडविड्थ 170GB/s तक है।

M5 Pro मॉडल में ज्यादा पावर

जिन यूजर्स को ज्यादा प्रोसेसिंग पावर चाहिए, उनके लिए Mac mini का M5 Pro वेरिएंट मौजूद है। इसमें अधिकतम 18 CPU कोर और 20 GPU कोर मिलते हैं। इस मॉडल में 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प दिया गया है। इसलिए वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स, कोडिंग और दूसरे ज्यादा संसाधन वाले कामों के लिए यह ज्यादा पावरफुल विकल्प बन जाता है।

दोनों Mac mini मॉडल में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। इनमें 2.5Gb Ethernet भी दिया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर 10Gb Ethernet का विकल्प चुना जा सकता है।

Mac Studio M5 Max और M5 Ultra के फीचर्स

Mac Studio को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें Mac mini से भी ज्यादा परफॉर्मेंस की जरूरत होती है। इसके M5 Max मॉडल में 18-कोर CPU और 40-कोर तक GPU मिलता है। इसमें अधिकतम 128GB यूनिफाइड मेमोरी का ऑप्शन दिया गया है।

वहीं, M5 Ultra मॉडल इससे भी ज्यादा ताकतवर है। इसमें 36 CPU कोर और 80 GPU कोर तक मिलते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 512GB तक यूनिफाइड मेमोरी के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसकी मेमोरी बैंडविड्थ 1.2TB/s तक बताई गई है। Apple इसे खासतौर पर 8K वीडियो कलर ग्रेडिंग, VFX रेंडरिंग और बड़े AI मॉडल को लोकली चलाने जैसे प्रोफेशनल कामों के लिए पेश कर रहा है।

हाई स्पीड कनेक्टिविटी के साथ आठ डिस्प्ले का सपोर्ट

नए Mac Studio में Thunderbolt 5 पोर्ट दिए गए हैं। इनके जरिए 120Gb/s तक की स्पीड मिल सकती है। Apple ने इसमें RDMA over Thunderbolt 5 का सपोर्ट भी दिया है। इसकी मदद से कई Mac Studio सिस्टम को एक साथ जोड़कर AI से जुड़े कामों में ज्यादा परफॉर्मेंस हासिल की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक, इस तरह कई Mac Studio को क्लस्टर करने पर डिस्ट्रीब्यूटेड AI इंफरेंस की स्पीड तीन गुना तक बढ़ सकती है। Mac Studio उन प्रोफेशनल यूजर्स के लिए भी उपयोगी हो सकता है जिन्हें एक साथ कई स्क्रीन की जरूरत होती है। कंपनी के मुताबिक यह डेस्कटॉप आठ डिस्प्ले तक सपोर्ट कर सकता है।

AI पर Apple का खास फोकस

नए Mac mini और Mac Studio की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इनकी AI क्षमता है। Apple ने दोनों डेस्कटॉप में GPU के हर कोर के साथ Neural Accelerator दिया है। कंपनी का दावा है कि M6 वाला Mac mini AI परफॉर्मेंस में 4 गुना तक तेज, ग्राफिक्स में 2 गुना तक बेहतर और CPU परफॉर्मेंस में 40 प्रतिशत तक तेज हो सकता है। इन डिवाइस में macOS 27 दिया गया है, जिसमें Siri से जुड़े AI फीचर्स और Apple Intelligence के नए फीचर्स भी शामिल हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article