LIVE

पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात; दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में DU छात्रों का विरोध मार्च

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Piyush KumarUpdated Sep 28, 2026, 23:37 IST
Follow on Google News
पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात; दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में DU छात्रों का विरोध मार्च

पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात; दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में DU छात्रों का विरोध मार्च

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कर्नाह-टंगडार इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टीटवाल–सिमरी रोड पर हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव कर्नाह के टंगडार स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) लाए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे की वजह और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करंट लगने से बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी और परिवार के साथ डीबी मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को पकड़ने पर उन्हें करंट लग गया।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैंक यूनियनों ने रविवार देर रात हड़ताल स्थगित करने का फैसला घोषित किया।

हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

SEPT 28, 2026 23:37 IST

पंजाब-हरियाणा के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात

हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। अधिकारियों के अनुसार, दोनों राज्यपालों ने अपने-अपने राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गृह मंत्री के साथ चर्चा की। गृह मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन मुलाकातों की जानकारी साझा की।
SEPT 28, 2026 21:14 IST

ग्रेटर नोए़डा में IGL पाइपलाइन में लीकेज, भीषण आग

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की कई गाड़ियां और IGL की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। गैस सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
SEPT 28, 2026 20:18 IST

जमुई छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नन्दन यादव को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे 14 फिलहाल 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
SEPT 28, 2026 20:17 IST

गुरुग्राम में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गुरुग्राम में 29 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है, जो राजेंद्र पार्क क्षेत्र में रहता था। वह अविवाहित था और तीन दिन पहले ही दौलताबाद फ्लाईओवर के पास स्थित एक मॉल में नई नौकरी पर लगा था। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मौके से फिलहाल कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। मामले की जांच जारी है।
SEPT 28, 2026 20:08 IST

बारिश के बीच DU की छात्रों का विरोध मार्च

दिल्ली के कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने लगातार बारिश के बीच नॉर्थ कैंपस स्थित मिरांडा हाउस तक विरोध मार्च निकाला। छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
SEPT 28, 2026 19:04 IST

Fatehpur News: मलवां में फटा सिलेंडर, आधा दर्जन लोगों के मलबे में फंसे

फतेहपुर के मलवां क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया। हादसे के बाद आधा दर्जन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। अधिकारियों द्वारा मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
SEPT 28, 2026 17:00 IST

Surat Fire: संगिनी टेक्सटाइल हब मार्केट में भीषण आग

सूरत के सांगिनी टेक्सटाइल हब मार्केट में आज भीषण आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार फायरफाइटिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान एक फायरकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही मेयर माया बेन मवाणी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया।
SEPT 28, 2026 15:50 IST

पश्चिम बंगाल में SIR मामले अर्जेंट सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

पश्चिम बंगाल में SIR मामले पर अर्जेंट सुनवाई की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव से पहले मामले को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि 29 सितंबर की तय सुनवाई अब कॉज लिस्ट में नहीं है और अगली तारीख 5 अक्टूबर दिखाई जा रही है, जबकि 6 अक्टूबर से उपचुनाव शुरू होने हैं। वकील ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ हजारों लंबित अपीलों का हवाला देते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की, "ये सिर्फ उपचुनाव हैं।"
SEPT 28, 2026 15:38 IST

उत्तरकाशी में बर्फबारी से प्रभावित ट्रेकर्स का बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रभावित ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। ऑडन कोल (Auden Col) क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर की मदद से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को बचाने के लिए भी हेलीकॉप्टरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। ऑडन कोल (Auden Col) क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर की मदद से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को बचाने के लिए भी हेलीकॉप्टरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।
SEPT 28, 2026 14:17 IST

कुपवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कर्नाह-टंगडार इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टीटवाल–सिमरी रोड पर हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव कर्नाह के टंगडार स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) लाए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे की वजह और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।
SEPT 28, 2026 11:40 IST

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम गुप्ता ने मांगी जमानत, बीमारी और उम्र का दिया हवाला

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता ने पटियाला हाउस कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। हरिराम गुप्ता ने अपनी मेडिकल स्थिति और उम्र को आधार बनाते हुए अदालत से जमानत देने की मांग की है।

हरिराम गुप्ता की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अदालत ने जेल अधिकारियों से उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी हासिल की जा सके।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। अब सुनवाई के दौरान अदालत हरिराम गुप्ता की मेडिकल स्थिति और जमानत से जुड़ी दलीलों पर विचार करेगी।

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की इस घटना ने निर्माण कार्य और भवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। मामले में पुलिस की जांच के साथ-साथ निर्माण से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
SEPT 28, 2026 09:08 IST

भोपाल में करंट लगने से बीजेपी युवा मोर्चा नेता की मौत, सड़क किनारे पोल से लगा था करंट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करंट लगने से बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी और परिवार के साथ डीबी मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को पकड़ने पर उन्हें करंट लग गया।

जानकारी के मुताबिक, पोल में तार खुला हुआ था, जिसके संपर्क में आने से दिव्यऋषि तिवारी और उनकी पत्नी को करंट लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव की कोशिश शुरू की और दिव्यऋषि को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया।
SEPT 28, 2026 07:06 IST

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सहयोगी स्टाफ फंसे हैं। जिला प्रशासन ने सभी को सुरक्षित नीचे लाने के लिए SDRF, NDRF, पुलिस, NIM और वन विभाग की टीमें अलर्ट कर दी हैं। मौसम को देखते हुए हेली रैकी और जरूरत पड़ने पर हवाई रेस्क्यू के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष सैटेलाइट संचार के जरिए एक्सपीडिशन गाइडों से लगातार संपर्क में है।
SEPT 28, 2026 06:40 IST

अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, छह लोगों की मौत

हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इमारत के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
SEPT 28, 2026 06:39 IST

बैंक हड़ताल टली

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टाल दी गई है। बैंक यूनियनों ने रविवार देर रात हड़ताल स्थगित करने का फैसला घोषित किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक में हड़ताल टालने पर सहमति बनी। सर्कुलर के अनुसार, रविवार रात 9:30 बजे दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई।