AC TV & Appliances Prices Hike by 1 oct : होम अप्लायंसेज के दाम जल्द बढ़ने जा रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक त्योहारों से ठीक पहले आम लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। 1 अक्टूबर से एयर कंडीशनर (AC), LED TV, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और दूसरे होम अप्लायंसेज (Home Appliances) के दाम बढ़ने वाले हैं। इंडस्ट्री के मुताबिक, अलग-अलग कंपनियां कीमतों में करीब 3% से 8% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। AC की कीमतों में जहां 5-8% तक बढ़ोतरी की तैयारी है, वहीं कुछ कंपनियां TV, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के दाम 3-4% तक बढ़ा रही हैं।
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस्टिव सीजन में कंपनियों की सालाना बिक्री का करीब 30-40% हिस्सा आता है। यही वजह है कि जब ओणम से लेकर दशहरा और दिवाली वाला समय आ रहा है, तो कंपनियां दाम बढ़ाकर कच्चे माल की वजह से बढ़े मार्जिन प्रेशर को कम करना चाहती हैं।
2026 में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम
इस साल यह तीसरी बार है, जब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज इंडस्ट्री ने दाम बढ़ाए हैं। कंपनियों का कहना है कि तांबा (Copper), एल्युमिनियम, स्टील प्लास्टिक और तमाम पेट्रो-केमिकल जैसी कमोडिटी के दाम बढ़ने का असर लगात पर आ रहा है। इसके अलावा कंपनियों की फ्रेट कॉस्ट भी बढ़ी है। इसके साथ ही आयात महंगा हुआ है। इन सभी वजहों से कंपनियों के मार्जिन बहुत कम हो गए हैं। यही वजह है कि तीसरी बाद दाम बढ़ाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री का दावा है कि पिछले प्राइस हाइक के बाद प्रमुख कमोडिटीज की कीमतों में करीब 8-10% तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कंपनियों के लिए पुराने दामों पर प्रोडक्ट बेचते रहना मुश्किल हो रहा है।
AC के दाम 5 से 8% तक बढ़ेंग
सबसे ज्यादा प्राइस हाइक Air Conditioner में देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक Blue Star के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) B Thiagarajan ने बताया कि कंपनी AC और डीप फ्रीजर की कीमतों में पहले ही 5-8% की बढ़ा चुकी है। उनके मुताबिक, इस साल कंपनी की ओर से यह तीसरा प्राइस हाइक है। उन्होंने कहा कि कॉपर, स्टील और प्लास्टिक सहित लगभग सभी कमोडिटी महंगी हुई हैं। पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में लागत करीब 15% बढ़ चुकी है। हालांकि, पिछले दिनों GST घटने की वजह से आम लोगों पर इसका असल असर करीब 5% रहने का अनुमान है।
इसी तरह Daikin India भी 16 सितंबर से AC की कीमतों में करीब 8-10% की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी के MD कंवलजीत जावा के मुताबिक, कॉपर की कीमतों में करीब 25-35% की तेजी आई है, जबकि डॉलर के मजबूत होने से भी कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।
Godrej ने कहा दाम बढ़ाना अब मजबूरी
Godrej Enterprises Group के बिजनेस हेड और कमल नंदी का कहना है कि कमोडिटी प्राइस में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक और इंडस्ट्री वाइड प्राइस हाइक मजबूरी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कंपनियां 5-7% तक कीमतें बढ़ा सकती हैं। हालांकि, सभी ब्रांड्स एक ही तारीख से Price Hike लागू नहीं करेंगे। कुछ कंपनियां अक्टूबर से और कुछ नवंबर से नई कीमतें लागू कर सकती हैं।
ग्राहकों को कुछ राहत भी
कंपनियों ने अगस्त और सितंबर में पुरानी कीमतों पर काफी Inventory पहले ही Stock कर ली थी। यही वजह है कि डिस्ट्रीब्यूशन चेनल में कुछ समय तक पुराने दामों पर प्रोडक्ट उपलब्ध रह सकते हैं। Godrej के मुताबिक, करीब 1 से 1.5 महीने तक पुरानी कीमत वाली इन्वेंट्री बाजार में रह सकती है। ऐसे में दिवाली तक कुछ प्रोडक्ट पुराने दामों पर मिल सकते हैं, जबकि इसके बाद नई कीमतों का असर ज्यादा साफ दिखाई देगा।
Haier की 15% तक बढ़ाने की तैयारी
Haier India ने भी 1 अक्टूबर से Room Air Conditioner (RAC) की कीमत करीब 5% बढ़ाने की बात कही है। कंपनी के President NS सतीश के मुताबिक, अगर कंपनियां प्राइस हाइक नहीं करती हैं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा, जबकि कीमतें बढ़ाने पर सेल्स पर कुछ असर पड़ सकता है। उनके मुताबिक, LED TV और वाशिंग मशीन की कीमतों में भी करीब 2-3% की बढ़ोतरी होगी।
इनपुट कॉस्ट बढ़ी तो और बढ़ेंगे दाम
NS सतीश का कहना है कि अगर इनपुट कॉस्ट बढ़ती रहीं, तो अक्टूबर के बाद एक और प्राइस हाइक संभव है। अगले साल जनवरी तक उनकी कंपनी का कुल प्राइस हाइक 15% तक पहुंच सकता है। इसमें 5% अक्टूबर में, करीब 5% दिसंबर के आसपास और फिर जनवरी में एक और 5% की बढ़ोतरी संभव है।
TV और वाशिंग मशीन भी होंगे महंगे
सिर्फ AC ही नहीं, बल्कि टीवी और दूसरे उपकरण पर भी महंगे हो रहे हैं। भारत में Thomson, Kodak और Blaupunkt जैसे TV Brands के लिए मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग करने वाली सुपर प्लस्ट्रोनिक्स का कहना है कि अक्टूबर के बाद TV की कीमतों में करीब 7% की बढ़ोतरी की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक कई अप्लायंसेजकी कीमतें पहले ही 4-5% बढ़ चुकी हैं। SPPL के डायरेक्टर अवनीत सिंह के मुताबिक फेस्टिव सीजन में ग्राहक आमतौर पर डिस्काउंट और प्रमोशनल ऑफर की उम्मीद करते हैं। ऐसे में बढ़ती कीमतें सेंटिमेंट और डिमांड दोनों पर असर डाल सकती हैं।
क्या बाद में घट सकते हैं दाम?
फिलहाल ज्यादा इनपुट कॉस्ट के चलते दाम बढ़ रहे हैं। क्या बाद में दाम घटेंगे, इस सवाल के जवाब में Videotex के डायरेक्टर अरुण बजाज ने कहा कि बढ़ती फ्रेट कॉस्ट और सप्लाई चेन डिसरप्शन के कारण दिवाली के बाद बाजार में नए प्राइसिंग बेंचमार्क बन सकते हैं। उनके मुताबिक, छोटे स्क्रीन साइज वाले TVs की कीमतों में कुछ मामलों में 20% तक और बड़े Screen Size वाले TVs में 10% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
इनपुट एजेंसीज
