देश

Bus Accident: उत्तराखंड के सितारगंज में स्कूल बस पलटी, 1 टीचर और एक स्टूडेंट की मौत, कई स्टूडेंट्स घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 07:39 PM IST

Sitarganj Bus Accident: उत्तराखंड के सितारगंज में एक स्कूल बस पलट गई है, इस हादसे में एक टीचर और एक स्टूडेंट की मौत की खबर है, इस हादसे में और भी लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Uttarakhand Sitarganj school Bus Accident: उत्तराखंड के सितारगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां के सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है, इस दुर्घटना में एक स्टूडेंट समेत दो की मौत हो गई है, मृतक में एक टीचर भी है, वहीं कुछ और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी चीख पुकार मच गई,हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, बताते हैं कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए।

बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से पुलिस कर्मी और एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। सितारगंज अस्पताल में बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर भेजा जा रहा है।

बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार बताए जा रहे हैं वहीं 7 स्कूल स्टाफ कर्मी भी बस में थे, बस पलटने की वजह साफ नहीं हो सकी है, इसकी जांच भी की जाएगी फिलहाल बचाव पर जोर है।

सरकार घायलों का इलाज कराएगी वहीं मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा

मौके पर डीएम भी पहुंच गए उन्होंने कहा कि सरकार घायलों का इलाज कराएगी वहीं मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज सरकार की तरफ से निशुल्क करवाया जाएगा वहीं मृतकों के स्वजनों को दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article