देश

शिवसेना नेता संजय राउत के बिगड़े बोल- 'औरंगजेब की सोच दिल्ली से महाराष्ट्र पर कर रही है चढ़ाई'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 08:30 PM IST

Aurangzeb entry in Lok Sabha election 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है।

Image

शिवसेना नेता संजय राउत का पीएम मोदी पर विवादित बयान

Aurangzeb Entry in Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में औरंगजेब का जिक्र सामने आया है, जी हां महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, ये बात उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाना में एक सभा में कही जिस सभा में उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।

संजय राउत यहीं नहीं रूके और कहा- 'गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था, उसके पड़ोस वाले गांव में ही औरंगजेब जन्मा था इसीलिए औरंगजेब की सोच गुजरात और दिल्ली से महाराष्ट्र पर चढ़ाई कर रही है।'

नए संसद भवन के कार्यक्रम को जेल की तरह बताया था

संजय राउत ने पहली बार इस तरह की टिप्पणी नहीं की है वो इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं, इससे पहले उन्होंने नए संसद भवन के कार्यक्रम को जेल की तरह बताते हुए आलोचना की थी वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उन्होंने भाजपा का कार्यक्रम बताया था।

'औरंगजेब गुजरात में पैदा होते हैं और महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म'

इससे पहले भी संजय राउत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि औरंगजेब गुजरात में पैदा होते हैं और महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म होता है ध्यान रहे कि साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत का परचम लहराया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!