देश

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी बयानों के बाद कार्रवाई

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 3, 2024, 11:48 PM IST

Sanjay Nirupam expelled from Congress: संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह कार्रवाई की है।

Image

कांग्रेस नेता संजय निरुपम को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया

KEY HIGHLIGHTS

  • संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है
  • संजय पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज थे
  • संजय निरुपम ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था

Sanjay Nirupam expelled from Congress: कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है, गौर हो कि संजय को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

वहीं इससे पहले कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया था पार्टी और राज्य इकाई नेतृत्व के खिलाफ उनके बयानों के लिए भी निरूपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था

वहीं इस बीच संजय निरुपम ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने लिखा, एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है और अब कल मैं खुद फैसला ले लूंगा।' अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट न करे, बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।

माना जा रहा था कि निरुपम कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं

गौर हो कि संजय निरुपम पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज थे, उन्होंने यहां पर उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस आलाकमान से दोबारा विचार करने की भी अपील की थी वहीं संजय निरुपम ने कांग्रेस की ओर से की गई कार्रवाई के लिए पहले ऐलान कर दिया था कि गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे वह कोई बड़ा निर्णय लेंगे, इस ऐलान के बाद से ही माना जा रहा था कि निरुपम कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!