देश

बच्चा चोरी के शक में दुर्ग में साधुओं की पिटाई, 'राजधर्म निभाए छत्तीसगढ़ सरकार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 03:00 PM IST

महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में भी साधुओं को पीटने का मामला सामने आया है। मामला दुर्ग जिले में चरोदा बस्ती का है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।

Image

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साधुओं की पिटाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में तीन साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने साधुओं को बच्चा चोरी करने वाले गैंग से जुड़ा समझा और पिटाई कर दी।पुलिस का कहना है कि बच्चा चोरी की अफवाह के बाद लोगों ने तीन साधुओं को घेर लिया और बुरी तरह से मारपीट की। मामला भिलाई थाने के चरोदा बस्ती का है। इस केस में आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो चुकी है। बीजेपी सांसद सरोज पांडे ने कहा कि यह भूपेश बघेल सरकार की नाकामी है, सरकार राजधर्म निभाए।

साधू-संत सुरक्षित नहीं

बीजेपी का कहना है कि इससे आप भूपेश बघेल राज में सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर को देख सकते हैं। एक तरफ राज्य सरकार कहती है कि वो हर एक नागरिक को सुरक्षित रखने का वादा करती है तो दूसरी तरफ साधुओं की पिटाई से आप समझ सकते हैं कि कानून व्यवस्था किस हद तक लचर है। छत्तीसगढ़ अफवाह की बात कह कर मूल मुद्दे से ध्यान हटाना चाहती है। सच तो यह है कि राज्य में साधू और संत सुरक्षित नहीं है।

बच्चा चोर गैंग की अफवाह फैली

दुर्ग के एसपी का कहना है कि लोगों के मुताबिक साधू जिस तरह से बच्चों से बात कर रहे थे उससे कई तरह के संदेह पैदा हुए। धीरे धीरे इलाके में अफवाह फैली कि साधुओं के वेश में बच्चा चोरों का गैंग आ गया है। अफवाह के बाद स्थानीय लोगों ने साधुओं को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। साधुओं से पूछताछ के बाद पता चला है कि वो राजस्थाव के रहने वाले हैं। लेकिन इनकी पहचान सुनिश्चित नहीं है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अगर कुछ भी या कोई भी संदेहास्पद नजर आए तो वो कानून हाथ में लेने की जगह पुलिसकर्मियों को तत्काल जानकारी दें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article