Samveda Urdu translation: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अब देश में गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने और भारतीय परंपराओं के विस्तार में जुट गया है। इसी की तहत शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली के लाल किला परिसर में चारों वेदों में से एक 'सामवेद' का उर्दू अनुवाद लॉन्च किया। यह किसी वेद का अब तक का पहला उर्दू अनुवाद है।
सामवेद का उर्दू में अनुवाद फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी ने किया है। उन्होंने कहा, 'औरंगजेब हार गया और मोदी जीत गए।' दुर्रानी ने आगे कहा, दारा शिकोह ने उपनिषदों का उर्दू में अनुवाद किया और वह वेदों का अनुवाद करना चाहता था, लेकिन औरंगजेब ने उसे मरवा दिया। 400 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वो सपना मैंने पूरा किया है।
